ताजा ख़बरेंदेशराजनीतिराज्य

अंततः मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने अपने मंत्रीमंडल की सूची तैयार कर लेफ्टिनेंट गवर्नर को सौंपी

आपको बता दें कि बीते एक महीने से ज्यादा हो रहे समय से केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कैबिनेट गठन को लेकर सस्पेंस चला आ रहा था। आखिरकार अब वह सस्पेंस समाप्त हो गया है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन को अपने मंत्रिमंडल की नई सूची तैयार कर सौंप दी है।

हालांकि, मुख्यमंत्री रंगासामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्रियों के नाम बताने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 27 जून, 2021 को तय किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के 2 से 4 बजे तक यह कार्यक्रम होगा।

बता दें कि AINRC ने इस केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 6 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में अपनी जीत दर्ज़ कराई थी। इसके बाद से कैबिनेट गठन को लेकर AINRC और भाजपा के बीच कश्मकश चलती रही, लेकिन अंततः भाजपा के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। दरअसल, भाजपा की मांग उपमुख्यमंत्री पद को लेकर थी। इस कश्मकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक को देने के साथ दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया।

गौरतलब है कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत के बाद AINRC के संस्थापक एन रंगासामी ने 6 मई, 2021 को अपने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि भाजपा के एम्बलम आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close