चीन में आज गैस पाइप में भीषण विस्फोट हो जाने की वजह से हुआ भारी नुकसान

आज सुबह चीन में एक बड़ा हादसा हो गया। चीन के हुबेई प्रांत के शियान शहर में आज यानी रविवार की सुबह गैस पाइप फट गई। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को हुए इस भीषण गैस विस्फोट में अनुमानित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 138 लोग इस विस्फोट के शिकार होकर घायल हो गए हैं। 37 लोग अभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद कई लोगों के मलबे के नीचे दबने की खबर सामने आ रही है। आधिकारिक मीडिया के मुताबिक कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर तीस मिनट पर हुआ। चीन के सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ के मुताबिक बताया गया कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बड़े पैमाने पर मलबा हटाया जा रहा नजर आ रहा है।
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट शियान शहर के यान्हू बाजार में हुआ जब बहुत से निवासी नाश्ता कर रहे थे या फिर बाजार में सब्जियों की खरीद में निकले थे। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में बताया था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे की वज़ह भी अभी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का मानना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
समाचारों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि जिले में एक बाजार है जो सबसे ज्यादा इस भीषण विस्फोट के कारण प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का ऐसा बोलना है कि वह अभी नहीं बता सकते कि कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं और कितनों की अब तक मौतें हुई है। इसके साथ ही घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए व्यापक जांच शुरू कर दी गई है। अब मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद ही इनकी संख्या का पता चल सकेगा। मामले में अभी अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार है।