ताजा ख़बरेंदुनिया

पिछ्ले 24 घंटों में ब्राज़ील में कोरोना की वज़ह से 1500 से भी ज़्यादा लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना की वज़ह से ब्राज़ील में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और इसके साथ ही देश में कोरोना से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 512,735 तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि दुनियाभर में अमेरिका के बाद ब्राज़ील अब विश्व का दूसरा देश है जहां मौतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा पाया गया है। बीते दिनों इस स्थिति को लेकर देश में बोलसोनारो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। लोगों का ऐसा मानना है कि देश में कोविड नियमों को सख्ती से लागू ना करना और वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के कारण ऐसी स्थिति हुई है।

ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 1,593 लोगों की मौत को दर्ज किया गया है। वहीं, एक दिन में कोरोना संक्रमण के 64,134 नए मामले भी सामने आए हैं और देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 18,386,894 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश में कोरोना की नई लहर के चलते अस्पताल पूरा मरीजों से भरा हुआ है। यहां प्रति 100,000 नागरिकों पर मृत्यु दर 244 है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि COVID-19 टीकों की 9 करोड़ 48 लाख से अधिक खुराक देश भर में दी गई हैं, और 2 करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close