ताजा ख़बरें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री मोदी हुए चिंतित

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से जुड़ी कुछ बातों को याद कर बेहद भावुक हो गए। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर लिखा, ‘जेपी नड्डा जी के साथ हुई बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, यह बात मुझे गहरे तक छू गई। कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की अनेकों यादें हैं। उनसे बात कर हमेशा सीखने को मिला है।’ संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में स्थिरता बनी हुई दिखाई पड़ रही है। वह आईसीयू के स्टाफ और अपने परिवारजन से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पोते से आज फोन पर बात की और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की सेहत का हाल चाल भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए उनके बेटे से फोन पर बात की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को भी बोला था।  उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को तबियत बिगड़ने पर 89 वर्षीय कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close